֍:जानें दिल्ली का मौसम?§ֆ:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आईएमडी ने 15-16 जनवरी को छिटपुट बारिश की संभावना जताई है. वहीं, पिछली रात से ही राज्य को कोहरे ने अपनी चपेट में ले लिया है. कोहरा इतना बढ़ा हुआ है कि कई इलाकों में 0 विजिबिलिटी हो गई है. इससे यातायात प्रभावित हो रहा है. तापमान की बात करें तो आज अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं.§֍:उत्तराखंड में कैसा है मौसम?§ֆ:मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के इलाकों में 16-17 जनवरी को बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है और इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है. राज्य में 16 जनवरी को मौसमी बजलाव होने की संभावना है. इसमें 2500 मीटर से नीचे के कुछ इलाकों, तलहटी और मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है. राज्यभर में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है.§֍:इन राज्यों में हो सकती है बारिश§ֆ:देश के कई पहाड़ी राज्यों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी हो रही है. इसके चलते तापमान माइनस में पहुंच गया है. वहीं, हरियाणा-पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़-झारखंड में शीतलहर के साथ भीषण कोहरे में है. आईएमडी ने कई राज्यों में आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है.§देशभर के राज्यों में ठंड अपनी पूरी तेजी पर है. दिल्ली समेत एनसीआर शहरों में सर्दी का प्रकोप देखने मिल रहा है. पहाड़ी इलाकों से आ रही हवाएं राजधानी में शीतलहर को बढ़ा रही हैं. पिछली रात दिल्ली में घना कोहरा शुरु हो गया. मौसम विभाग के अनुसार आज बहुत घने कोहरे और हल्की बारिश की चेतावनी है. इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर के साथ भीषण कोहरा देखने मिल रहा है.

