ֆ:§֍:ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दर्ज की जाएगी बर्फबारी§ֆ:मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 15 जनवरी की देर रात से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इससे हिमाचल के 80 से 90 प्रतिशत हिस्से में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. जिला लाहौल स्पीति, चंबा और कांगड़ा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी, मध्य हिमालय के कुछ क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और बारिश का अनुमान है. वहीं, शिमला के आसपास के इलाकों में मुख्यतः हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है. हालांकि, कुफरी और नारकंडा के इलाकों में हल्की बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है.
§֍:20-21 जनवरी को भी सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ§ֆ:20 और 21 जनवरी को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ हिमाचल की ओर आएगा. हालांकि, इसका अधिक प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा. इस दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी की गतिविधियों का पूर्वानुमान है. वहीं, प्रदेश में 15 जनवरी तक तापमान सामान्य बने रहने का पूर्वानुमान है. 16 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और 17 जनवरी तक शिमला के आस पास के क्षेत्रों में तापमान 2 डिग्री तक पहुंच सकता है. बता दें कि सर्दियों के दौरान बारिश की गतिविधियां लगभग सामान्य रही है. लेकिन, शिमला के आस पास के क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है.
§हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है. 15 जनवरी देर रात के बाद हिमाचल में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका मुख्य असर 16 जनवरी को देखने को मिलेगा. हालांकि, 15 जनवरी तक प्रदेश में धूप खिली रहेगी. 15 जनवरी के बाद ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिलेगी. वहीं, मध्यवर्ती क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और बारिश देखने को मिलेगी. इस दौरान प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में सुबह के वक्त कोहरा छाए रहने का भी अनुमान है, जिससे विजिबिलिटी में कमी देखने को मिल सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है.

