֍:राम मंदिर की पहली वर्षगांठ §֍:§ֆ:जानकारी के अनुसार, अयोध्या में आज होने वाले कार्यक्रम में दोनों डिप्टी सीएम के भी शामिल होने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री का अयोध्या दौरा करीब पांच घंटे का है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 11 से 13 जनवरी तक तीन दिवसीय समारोह का आयोजन किया है.
§֍:आज से शुरु होगा महा उत्सव §ֆ:इस उत्सव में संगीत, कला और साहित्य जगत के लोग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह करीब 10 बजे अयोध्या पहुंचेंगे. कार्यक्रम को लेकर सभी प्रकार के PASS तीन दिनों के लिए निलंबित कर दिए गए हैं. यहां होने वाले आयोजन दूरदर्शन पर प्रसारित होंगे.
§֍:जोर- शोर से शुरु हुई तैयारियां §ֆ:मंदिर परिसर को 50 क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया गया है. वीआईपी गेट नंबर 11 समेत अन्य प्रवेश द्वारों पर भव्य सजावट है. नगर निगम ने आयोजन और महाकुंभ की तैयारियों के लिए पेड़ों पर लाइट लगाने के निर्देश दिए हैं. पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.§UP News: अयोध्या में राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर तीन दिवसीय भव्य उत्सव आज से शुरू हो गया है. इस कार्यक्रम का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे. पूरा अयोध्या धाम राममय नजर आने लगा है. रामलला के महाभिषेक के बाद अंगद टीला से जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान बड़ी संख्या में साधु-संत पहुंचेंगे. ट्रस्ट और जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. यह भव्य उत्सव 11 से 13 जनवरी तक चलेगा, जहां संगीत और कला जगत की हस्तियां शामिल होंगी.

