֍:यूपी और बिहार के लोगों के साथ केजरीवाल करते हैं नफरत-ओझा§ֆ:ओझा ने कहा, केजरीवाल उत्तर प्रदेश व बिहार के लोगों के साथ नफरत करते हैं। वह कई बार उनके विरुद्ध अपमानजनक बयान दे चुके हैं। बृहस्पतिवार को भी चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर उत्तर प्रदेश व बिहार के लोगों को फर्जी मतदाता बताकर उनके नाम काटने की मांग की।
§Purvanchal Samman March: अरविंद केजरीवाल पर पूर्वांचलियों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संतोष ओझा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। अशोक रोड से प्रदर्शनकारियों ने पूर्वांचल सम्मान मार्च निकाला।
नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी फिरोजशाह रोड स्थित केजरीवाल के आवास की ओर बढ़ रहे थे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड लगा रखे थे। उसे तोड़ने का प्रयास कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने पानी के बौछार डाले। कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।

