֍:इन राज्यों में बारिश की संभावना§ֆ:हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 11 जनवरी को बारिश की संभावना है. शनिवार को दक्षिणी हरियाणा और राजस्थान में कुछ जगहों पर ओले गिरने की आशंका है. 11 से 13 जनवरी के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की से लेकर मध्यम बारिश संभावना है.§֍:जानें दिल्ली के मौसम का हाल§ֆ:दिल्लीक समेत एनसीआर शहरों में बहुत घने कोहरे से विजिबिलिटी जीरो हो गई है. इस वजह से फ्लाइट्स रद्द और ट्रेन लेट हो गई हैं. सुबह 5:30 बजे न्यू नतम तापमान तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कल से दो दिन दिल्लीक और एनसीआर में बारिश का अनुमान है. शनिवार को आंधी-बारिश की संभावना है तो वहीं, रविवार को सामान्यव रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्कीा बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है.§देश में कड़ाके की ठंड से लोग जूझ रहे हैं. इसी के चलते पिछले दिन तक मौसम दिल्ली में साफ था, लेकिन अज सुबह से ही कोहरा तेजी से बढ़ गया. वहीं, अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई और असम में भारी बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार आज से कई राज्यों में बारिश शुरू होने का अनुमान है. आज से 12 जनवरी के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और उससे सटे मध्य भारत में हल्की लेकर से छिटपुट बारिश की संभावना है.

