֍:करीबी साथी से कही ये बात§ֆ:‘दि ट्रिब्यूलन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, डल्ले वाल ने बुधवार को अपने करीबी साथी काका सिंह कोटड़ा को एक संदेश भेजा, जिसमें उन्होंीने कहा कि मृत्युे होने पर मेरे शव को धरनास्थोल पर ही रखा जाए और अन्यह कोई किसान नेता आमरण अनशन करे. काका सिंह कोटड़ा ने कहा डल्लेनवाल ने किसी से भी बात करने से मना कर दिया है, क्योंंकि उन्हें बोलने में परेशानी महसूस हो रही है. उन्होंनने अन्यर आंदोलनकारी किसान नेताओं से बातचीत करने के लिए कहा है. §֍:पंढेर ने कही ये बात§ֆ:अकाल तख्त के जत्थेदार रघबीर सिंह ने मंगलवार को बयान देते हु कहा कि सिख धर्म में भूख हड़ताल की अवधारणा नहीं है. किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि अकाल तख्त सिखों की सर्वोच्च संस्था है. वहां से अभी तक डल्लेवाल को अपना अनशन तोड़ने के लिए निर्देश नहीं दिए गए हैं. पंढेर ने कहा कि अगर ऐसे निर्देश जारी हुए तो मोर्चा इस विषय पर चर्चा के लिए बैठक बुलाएगा.§संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के संयोजक किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन का आज 45वां दिन है. डॉक्टरों ने उनकी हालत काफी नाजुक बताई है. इसी बीच उन्होंन आंदोलन कर रहे किसानों से कहा कि अगर अनशन करते हुए उनकी मौत भी हो जाए तो वे आंदोलन को जारी रखें. इसे खत्म न होने दें.

