֍:कृषि मंत्री ने कही ये बात§ֆ:कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि विभाग अपनी योजनाओं को लागू कराने के लिए ग्राम स्तरीय कर्मचारी रखता है. लेकिन वे लोग अन्य विभागों के कार्यों में व्यस्त हैं. कृषि, पशुपालन और सहकारिता विभाग की मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद तिर्की ने कहा, “हम विभाग की अलग-अलग योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने में चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक नहीं पहुंच रहा है, क्योंकि वीएलडब्ल्यू अन्य कामों जैसे कि आवास योजना और मनरेगा से जुड़े कामों को अपने हाथ में ले रहे हैं.”§֍:VLW के लिए कराएंगे सेमिनार§ֆ:कृषि मंत्री ने कहा कि हमने वीएलडब्ल्यू के लिए एक सेमिनार करने का फैसला लिया है, जहां उन्हें विभाग की अलग-अलग योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी ताकि वे असली लाभार्थियों तक पहुंच सकें. हम उन्हें हर महीने का टारगेट देंगे और उनकी जवाबदेही तय करेंगे.§झारखंड के कृषि मंत्री ने हाल ही में एक बड़ी बयान देकर अपनी ही सरकार को कटघे में खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि कसानों क स्कीमों का लाभ नहीं पहुंच रहा है क्योंकि ग्राउंड लेवल पर योजनाओं को ठीक से लागू नहीं किया जा रहा है. कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने ये बयान तब दिया जब हेमंत सोरेन सरकार आम लोगों तक कई योजनाओं का लाभ देने का वादा कर रही है.

