֍:24 घंटे खुले रहेंगे CHC केंद्र §ֆ:इस मामले में उप्र के कृषि निदेशक डॉ जितेंद्र कुमार तोमर ने बताया कि प्रदेश भर में अभियान चलाकर किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि कुछ जगह से सूचना थी कि दिन में सर्वर नहीं चल रहा है इसलिए सभी CHC केंद्रों को आदेशित किया गया है कि वो रात में CHC केंद्र खुला रखें.डॉ तोमर बताते हैं कि जिन किसानों ने अभी तक अपनी फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है जल्द करा लें. लेखपाल व जनसेवा केंद्र के माध्यम से डिजिटल फॉर्मर रजिस्ट्री बनवाई जा रही है. मोबाइल एप के माध्यम से किसान स्वयं भी फॉर्मर आईडी बना सकते हैं.
§֍:डिजिटल फॉर्मर रजिस्ट्री कराना जरुरी §ֆ:कृषि निदेशक डॉ जितेंद्र कुमार तोमर ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए साथ ही फसली ऋण व केसीसी का लाभ पाने के अलावा फसल बीमा एवं आपदा प्रबंधन की क्षतिपूर्ति को चिह्नित करने के लिए डिजिटल फॉर्मर रजिस्ट्री की अहम भूमिका होगी. इसके बन जाने के बाद लाभार्थी के बार-बार सत्यापन करने की जरूरी समाप्त हो जाएगी.
§֍:प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समेत इन योजनाओं का लाभ§ֆ:बता दें कि फार्मर्स रजिस्ट्री से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे और निर्बाध रूप से मिल सकेगा. यह पहल किसानों के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. ऐसे में जिलाधिकारियों, ग्रामीण इलाकों में सहायक कर्मियों और स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से अभियान को गति दी जा रही है.
§֍:फॉर्मर रजिस्ट्री में किसान कराएं पंजीकरण§ֆ:सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जाने वाली योजनाओं एवं अन्य अनुदानों का लाभ लेने के लिए किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण कराना होगा. यह फॉर्मर रजिस्ट्री 15 जनवरी 2025 तक की जाएगी. फॉर्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण कराने वाले किसानों को अन्य योजनाओं का भी लाभ मिलेगा. किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री करने के लिए वह स्वयं इस योजना के लिए बनाए गए पोर्टल upfr.agristack.gov.in एवं मोबाइल एप Farmer Registry UP के माध्यम से स्वयं रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
§गांव- जिलों में किसानों का काम कई बार सरकारी दफ्तरों में समय के अनुसार नहीं हो पाता है. जिसके लिए किसानों को अपनी खेती- बाड़ी छोड़कर दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं. इसी कड़ी में इन दिनों ‘डिजिटल फॉर्मर रजिस्ट्री’ किसानों और अधिकारियों दोनों के लिए सिरदर्द बनीं हुई है. कई बार सर्वर में दिक्कत के कारण किसानों का काम नहीं हो पाता है. इस परेशानी को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश की योगी सरकारप ने एक बड़ा फैसला किया है. प्रदेश के किसानों के लिए अब 24 घंटे CHC केंद्रों को खोला जाएगा.

