֍:आवास दिखाने गए थे वरिष्ठ नेता§ֆ:दिल्ली के 6 फ्लैग स्टाफ मार्ग पर स्थित सीएम आवास पर जाने से आप नेताओं को रोक दिया. इस दौरान भारी संख्या में पुलिस भी तैनात थी. दोनों नेताओं को रोकने के लिए बेरीकेडिंग भी लगाई गई. जिसेक बाद आप नेताओं ने पार्टी विरोध शुरु कर दिया और सीएम आवास के बाद धरना दे दिया.§֍:आप नेताओं ने कही ये बात§ֆ:सीएम आवास में नो एंट्री पर आप नेताओं ने कहा कि हमें सीएम आवास जाने से क्यों रोका जा रहा है. भारद्वाज ने कहा कि पुलिस ने हमें बताया कि ऊपर से आदेश है. इस बीच पीडब्ल्यूडी ने मुख्यमंत्री आवास को अपने कब्जे में ले लिया. वहीं धरना खत्म होने के बाद संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज सेंट्रल विस्टा में बन रहे पीएम आवास के लिए निकल गए.§֍:आप नेताओं का आरोप§ֆ:आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि जब हम सीएम आवास जनता को दिखाने के लिए आए हैं तो हमें क्यों रोका जा रहा है. हम ये दिखाना चाहते हैं बीजेपी झूठे आरोप लगाती है. साथ ही उन्होंने कहा कि जनता को पीएम आवास भी दिखाना चाहिए जो कि इससे कहीं ज्यादा कीमत का है.§दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसी बीच राजनीती में गर्मागर्मी चल रही है. दरअसल, बीजेपी की ओर से दिल्ली सीएम आवास को शीशमहल करार दिया. इसपर आम आदमी पार्टी बीजेपी पर हमलावर हो गई. आप की ओर से दो वरिष्ठ नेता संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज 8 जनवरी को को सीएम आवास दिखाने के लिए 6 फ्लैग स्टाफ मार्ग पहुंच गए. इस दौरान उन्हें रोक दिया गया. जिसके बाद उन्होंने बाहर ही धरना दे दिया.

