֍:दिल्ली में 5 डिग्री पहुंचा तापमान§ֆ:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. सुबह और रात के समय घने कोहरा हो सकता है. इसके अलावा शुक्रवार को बहुत घना कोहरा छाए रहने के साथ न्यू नतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है. शनिवार और रविवार को बारिश होने और आंधी चलने की संभावना है. वहीं, दिल्ली में सर्द मौसम के साथ एक्यूआई 299 दर्ज किया गया. रविवार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने एक्यूआई में सुधार देखने के बाद दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के तीसरे चरण-III को रद्द कर दिया था. §֍:इन राज्यों में चेतावनी§ֆ:मौसम विभाग ने जम्मूऔ-कश्मीरर में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. हिमाचल प्रदेश में शीतलहर, पाले और कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. पंजाब और उत्तीर प्रदेश में भीषण शीतलहर और कोहरे की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, दिल्लीज, हरियाणा और चंडीगढ़ में अत्यलधिक घने कोहरे के लिए चेतावनी दी गई है. मध्यल प्रदेश में भी घने कोहरे के साथ शीतलहर का प्रकोप रहने वाला है. इसके अलावा बिहार, झारखंड, ओडिशा और नॉर्थ-ईस्टन के कई हिस्सोंल में कोहरा छाए रहने का अनुमान है. §֍:§देशभर में शीतलहर और ठंड का परकोप जारी है. कुछ राज्यों के तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है. लेकिन ठंड से अभी भी छुटकारा नहीं मिला है. मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए गंगा से सटे मैदानी इसाकों में घना कोहरा रहने की संभावना जताई है.

