֍:शीतलहर व पाले से फसल की सुरक्षा के उपाय§ֆ:राजस्थान कृषि विभाग ने शीतलहर व पाले से फसल की सुरक्षा के उपाय बताएं हैं. उनके मुताबिक, फसलों को पाले से बचाने के लिए गंधक के तेजाब का 0.1% अर्थात एक हजार लीटर पानी में एक लीटर सान्द्र गंधक का तेजाब का घोल तैयार कर फसलों पर छिड़काव करें अथवा घुलनशील गंधक के 0.2% घोल का छिड़काव भी कर सकते हैं.§Rabi Crops: पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड पर रही है. शीतलहर और पाले से फसलों को नुकसान होने की संभावना रहती है. पाले के कारण पौधों की कोशिकाओं में उपस्थित जल जमने से कोशिका भित्ति फट जाती है, जिससे पौधों की पत्तियां, कोंपलें, फूल और फल क्षतिग्रस्त हो जाते है. रबी की फसलों में फूल व बालियां बनने के समय पाला पड़ने पर सबसे ज्यादा नुकसान की संभावना रहती है. इस समय किसानों को सतर्क रहकर फसलों की सुरक्षा के उपाय अपनाने चाहिए.

