֍:किसान नेता ने कही ये बात§ֆ:जानकारी के अनुसार डल्लेवाल की तबियत बिगड़ती जा रही है. उन्हें कुछ भी हो सकता है. ऐसे में सरकारी डॉक्टरों की एक टीम ने खनौरी बॉर्डर पर डल्लेवाल की जांच भी की. किसानों का कहना है कि मंगलवार को डल्लेवाल की हालत गंभीर हो गई है. §ֆ:किसान नेता कोहाड़ ने कहा, “भगवान न करे अगर डल्लेवाल जी के साथ कुछ अनहोनी हो जाए तो शायद स्थिति केंद्र सरकार के काबू में न रहे.” “अगर डल्लेवाल को कुछ हो गया तो केंद्र की मौजूदा सरकार के कार्यकाल पर एक ऐसा ‘कलंक’ लग जाएगा जो शायद कभी धुल न पाए.” §֍:
कोहाड़ ने कही ये बात
§ֆ:किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों की मांगों के प्रति केंद्र के रवैये के खिलाफ 10 जनवरी को पूरे देश में बीजेपी सरकार के पुतले फूंके जाएंगे. उन्होंने आगे कहा, “डल्लेवाल देश के किसानों के भविष्य को बचाने के लिए लड़ रहे हैं.” 13 जनवरी को ‘कृषि मार्केटिंग नीति’ की मसौदा कॉपी जलाई जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि 26 जनवरी को देशभर में किसानों के ट्रैक्टर सड़कों पर होंगे.§आमरण अनशन पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबियत को लेकर पंजाब किसानों में गुस्सा नजर आ रहा है. इसी के चलते मंगलवार को किसान नेताओं ने कहा कि अगर आमरण अनशन पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल के साथ कुछ अनहोनी होती है, तो उसके बाद पनपने वाली स्थिति को केंद्र संभाल नहीं पाएगा. वहीं, किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने जोर देकर कहा कि केंद्र को किसानों के मुद्दों को गंभीरता से हल करना चाहिए. बता दें कि डल्लेवाल की तबीयत “बिगड़ती” जा रही है और “उनके साथ कुछ भी हो सकता है”. संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के संयोजक 70 वर्षीय डल्लेवाल फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी सहित किसानों की अलग-अलग मांगों को लेकर 26 नवंबर से पंजाब और हरियाणा के बीच खनौरी बॉर्डर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं.

