֍:CAI ने जारी किए आंकड़े§ֆ:भारत की कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को आवक लगभग 136 लाख गांठ थी. दिसंबर मध्य में करीब ये 31 लाख गांठ खरीद हो गई थी. अब तक लगभग 32 लाख गांठ और महाराष्ट्र में 16 लाख गांठ की खरीद की गई है. गुजरात में 5 लाख गांठें खरीदी गई हैं, जबकि आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में 3-3 लाख गांठें खरीदी गई हैं. इसके अलावा मध्य प्रदेश में करीब 2.25 लाख गांठें खरीदी गई हैं. ओडिशा में 1.25 लाख गांठें खरीदी गई हैं और राजस्थान में 0.5 लाख गांठें, हरियाणा में 0.30 लाख गांठें और पंजाब में 0.01 लाख गांठें खरीदी गई हैं.§֍:MSP के दाम कम§ֆ:कच्चे कपास की बाजार में कीमतें एमएसपी के स्तर से नीचे हैं. प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों के विभिन्न बाजारों में कीमतें 7100-7200 प्रति क्विंटल के दायरे में हैं. केंद्र ने 2024-25 के मार्केटिंग सीजन के लिए मध्यम किस्म के लि ए एमएसपी 7121 प्रति क्विंटल और लंबी किस्म के लिए 7521 प्रति क्विंटल निर्घारित की है. §सरकार की ओर से कपास की खरीद अक्टूबर में शुरु हो गई थी. देशभर की मंडियों में आवक से आधी फसल की ही खरीद अभी तक हुई है. इस साल की शुरुआक तक एमएसपी दर पर कपास की खरीद 63 लाख गांठ तक पहुंची है. लेकिन किसानों ने मंडियों तक इसका दोगुना पहुंचा दिया है. बता दें कि सबसे ज्यादा कपास खरीद तेलंगाना, महाराष्ट्र और गुजरात से की गई है.

