֍:ग्रामीण इलाकों का किया दौरा§ֆ:कुछ दिनों पहले सुप्रिया सुले ने ग्रामीण इलाकों का दौरा कर प्याज की कीमतों का मुद्दा उठाकर शिकायत की थी. उन्होंने कहा था कि उत्पादन लागत के अनुसार दूध और प्याज के सही दाम नहीं मिल रहे हैं. जिसके बाद उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया. उन्होंने हाथ पर काला रिबन बांधकर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया. सुप्रिया सुले ने ‘बलिराजा का राज्य आये, किसान बचाओ, देश बचाओ’ जैसे नारों के साथ किसानों के मुद्दे को लेकर और आक्रामक तरीकों से सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी. §֍:नई आवक के दामों में गिरावट§ֆ:नई आवक के दामों में गिरावट§֍:सुप्रिया सुले ने कही ये बात§ֆ:मंगलवार को सुप्रिया सुले ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को बीड के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में संवेदनशीलता दिखानी चाहिए और मंत्री धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग पर विचार करना चाहिए. बता दें कि बीड जिले के मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख का 9 दिसंबर को अपहरण करने के बाद प्रताड़ना देकर उनकी हत्या कर दी गई थी.§महाराष्ट्र के साथ देश के कई राज्यों में प्याज के साथ कई फसलों के दामों में गिरावट आई है. ऐसे में किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है. ऐसे में अपने निर्वाचन क्षेत्र के किसानों की दुर्दशा देखते हुए एनसीपी (एससीपी) की सांसद सुप्रिया सुले प्याज और दूध की एमएसपी कीमत की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आईं. सांसद सुप्रिया सुले ने मंगलवार को महाराष्ट्र के बारामती के तीन हाथी चौक पर किसानों का मुद्दा उठाते हुए प्रदर्शन किया.

