֍:0 डिग्री से नीचे के तापमान में भी मिलेगी गर्मी§ֆ:रेलवे के अनुसार वंदे बारत ट्रेन में -10 डिग्री सेलसियस तापमान में भी अंदर बैठे यात्रियों को आरामदायक गर्म एहसास होगा. पूरी ट्रेन में हीटर की फैसिलिटी मिलेगी. लोको पायलट के सामने थ्री लेयर विंडशील्ड पर वाइपर से गर्म पानी निकलेगा. जिससे बर्फ या कोहरा चिपकने की समस्या नहीं आएगी.§֍:ग्लास में डीफ्रॉस्टिंग के लिए लगा मिलेगा हीटिंग एलिमेंट§ֆ:ट्रेन में यात्रियों के साथ लोको पायलट पर भी पूरा ध्यान दिया जाएगा. इसमें ड्राइवर के फ्रंट लुकआउट ग्लास में डीफ्रॉस्टिंग के लिए हीटिंग एलिमेंट होगा, जो सर्दी में साफ विजन देगा. साथ ही ड्राइवर के लिए एयर ड्रायर सिस्टम हीटिंग होगी, जिससे ब्रेक सिस्टम सही तरीके से कार्य करे. §प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को केंद्र सरकार द्वारा गठित जम्मू की नई रेल डिवीजन का उद्घाटन किया. अब कश्मीर में ऑल वेदर कनेक्टिविटी, चेनाब ब्रिज के बाद घाटी में वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ाने की तैयारी है. कश्मीर की घाटियों में होने वाली भयंकर ठंड को देखते हुए ट्रेन में कई फैसिलिटी दी गई हैं, जिससे यात्रियों को सफर के दौरान गर्माहट का एहसास होगा.

