֍:चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन§ֆ:NDRF-SDRF की टीम के साथ भारतीय सेना और असम राइफल्स के गोताखोर और मेडिकल टीम के साथ इंजीनियर्स टास्क फोर्स रेस्क्यू में शामिल हो गए हैं. बुधवार से कोल इंडिया की टीम भी रेस्क्यू में सहयोग करेगी. दैनिक भासकर की खबर के अनुसार, ये रैट माइनर्स की खदान है. इसमें 100 फीट तक पानी भर गया है, जिसे दो मोटर की मदद से निकाला जा रहा है. पुलिस ने खदान के मालिक पुनीश नुनिसा को गिरफ्तार कर लिया है.§֍:
उमरंगसो कोयला खदान में फंसे मजदूरों के नाम
§ֆ:1. गंगा बहादुर श्रेठ, रामपुर (दुम्मना-2 भिजपुर), पीएस थोक्सिला, जिला: उदयपुर, नेपाल
2. हुसैन अली, बागरीबारी, थाना श्यामपुर, जिला: दर्रांग, असम
3. जाकिर हुसैन, 4 नंबर सियालमारी खुटी, थाना दलगांव, जिला: दर्रांग, असम
4. सर्पा बर्मन, खलिसनिमारी, थाना गोसाईगांव, जिला: कोकराझार, असम
5. मुस्तफा शेख, बागरीबारी, पीएस दलगांव, जिला: दर्रांग, असम
6. खुसी मोहन राय, माजेरगांव, थाना फकीरग्राम, जिला: कोकराझार, असम
7. संजीत सरकार, रायचेंगा, जिला: जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल
8. लिजान मगर, असम कोयला खदान, पीएस उमरांगसो, जिला: दिमा हसाओ, असम
9. सरत गोयारी, थिलापारा, बताशीपुर, डाकघर पनबारी, जिला: सोनितपुर, असम
§असम के दीमा हसाओ जिले के उमरंगसो की 300 फीट गहरी कोयला खदान में अचानक पानी भर गया. जिसके बाद खदान में मौजूद मजदूर वहीं फंस गए. जिसके बाद भारतीय सेना की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. खदान से 9 मजदूरों में एक शव बाहर निकाल लिया गया है. लेकिन 8 मजदूर अभी भी खदान में ही फंसे हुए हैं. यह हादसा 6 जनवरी का है.

