֍:दिल्ली में कोहरा छटा§ֆ:मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर चलने की चेतावनी दी है. हालांकि, आज खिली धूप निकलने से ठंड कम हुई है. वहीं, मौसम विभाग ने शीतलहर के साथ अगले तीन दिनों के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. राज्य में न्यू नतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.§֍:इन राज्यों में शीतलहर बढ़ेगी§ֆ:मौसम विभाग ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश में शीतलहर और पाले की चेतावनी दी है. वहीं, हरियाणा,चंडीगढ़, पंजाब और उत्त र प्रदेश में भीषण शीतलहर और घने कोहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही राजस्थारन और मध्यप प्रदेश में शीतलहर की चेतावनी जारी की है. बिहार, झारखंड, ओडिशा के कई इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है. अरुणाचल प्रदेश में आंधी-बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. §भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड से लोग परेशान हो गए. इसी के चलते आज यानि 8 जनवरी को कई दिनों बाद दिल्ली-एनसीआर में कोहरा छटते हुए नजर आया. मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और पूर्वी हवाओं के साथ इसके संपर्क के कारण 10 से 12 जनवरी के दौरान जम्मूव-कश्मीिर से लेकर दिल्ली्-एनीसआर, यूपी और मध्यक प्रदेश के कुछ हिस्सोंश में बारिश होने के आसार जताए हैं. जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में घना से लेकर बहुत घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रही.

