֍:जानें क्या है मामला?§ֆ:दरअसल, जयपुर के शास्त्री नगर, चित्रकूट, मुहाना, वैशाली नगर के 6 सेंटरों में पुलिस ने सूचना पर छापा मारा. इसमें संदिग्ध नितेश कुमार और सुमित सिंह को पकड़ा गया. आरोपियों से पूछताछ सामने आया कि शास्त्री नगर के एसजेएम कॉलेज में कम्यूटर लैब के जरिए परीक्षा में स्क्रीन शेयर कर चीटिंग कराई जा रही है. जिससके बाद पुलिस कंप्यूटर लैब पहुंची. यहां पर संदीप कुमार, बलबीर और कश्मीर झांझड़िया को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से 168500 रुपये, 6 एडमिट कार्ड, 7 साइन किए हुए खाली चेक सहित अन्य सामान बरामद हुए.§֍:50-50 हजार में किए पेपर सॉल्व§ֆ:आरोपी ने पुलिस को बताया कि 5 जनवरी को आयोजित हुई नेशनल सीड्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड की एग्री ट्रेनी भर्ती परीक्षा में उसके साथी परमजीत, जोगेंद्र, टिंकू चौधरी उर्फ गुरुजी, नंदू ठेकेदार, प्रदीप कॉन्ट्रेक्टर सदीप उर्फ सैंडी और विक्रम के जरिए पेपर सॉल्व करवाए थे. पेपर सॉल्व कराने के लिए उन्होंने परिक्षार्थियों से 50 हजार रुपयेकी राशि ली. परीक्षा में वो ओर उसके साथी परमजीत, जोगेंद्र, हेरिटेज वायुना सी.सै. स्कूल खातीपुरा के संचालक प्रवीण, वैदिक कन्या स्कूल के कम्प्यूटर लैब संचालक नंदू ठेकेदार, आईटी इंफ्रा के कम्प्यूटर लैब संचालक दिलखुश और गणपति ठेकेदार, द लॉरेन्स स्कूल मानसरोवर के कम्प्यूटर लैब संचालक और कॉन्ट्रैक्टर प्रदीप, संदीप उर्फ सैंडी के साथ मिलकर ये लोग परीक्षाओं में पैसा लेकर नकल कराते हैं. §राजस्थान में नेशनल सीड्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड की एग्री ट्रेनी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया. इसमें एसओजी के सहयोग से जयपुर पुलिस ने नकल कराने वाले 14 युवकों को पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गैंग से एडमिट कार्ड, साइन किए हुए खाली चेक, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी बरामद किए हैं. पुलिस जांच के बाद खुलासा हुआ कि ये गैंग रेलवे, एएसआई प्रमोशन टेस्ट के एग्जाम में भी नकल करवा चुके हैं.

