֍:100 साल बाद हो रहे समर गेम्स §ֆ:पेरिस में ओलंपिक को लेकर काफी उत्साह दिख रहा है. इस बार पेरिस में हो रहे गेम्स को लेकर मोटो भी बनाया गया है, जो कि “गेम्स वाइड ओपन” है. इसका मतलब ज्यादा विशाल, अलग और ज्यादा ओपन. इस बार के ओलंपिक में ओपनिंग सेरेमनी नदी के किनारे होने वाली है. इसका दृश्य वाकई लुभावना होने वाला है. §֍:टीवी पर होगा स्ट्रीम§ֆ:पेरिस ओलंपिक गेम्स दुनियाभर के टीवी चैनलों पर प्रसारित होने जा रहे हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार करीब 150 करोजड लोग टीवी पर ओलंपिक गेम्स देखने वाले हैं. ओलंपिक के इस 17 दिनों के इवेंट के लिए 1 करोड़ टिकट जारी किए गए थे, जिसमें से अभी तक 90 लाख टिकटों की बिक्री हो चुकी है. भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन ने भारत से जाने वाले 257 मौंबर्स का ऐलान किया है. ओलंपिक में भारत की ओर से तकरीबन 117 खिलाड़ी मैदान में होंगे. इसके अलावा स्टाफ होगा.§֍:कैसा था भारत का पिछले ओलंपिक में प्रदर्शन?§ֆ:आखिरि ओलंपिक टोक्यो में आयोजित कराया गया था, जिसमें भारत की ओर से 119 लोगों की टीम गई थी . इस टीम में खिलाड़ियों से लेकर स्टाफ मैंबर्स भी शीमिल थे. टोक्यो ओलंपिक्स में भारत ने 7 मेडल हासिल किए थे, जो कि अब तक के सबसे ज्यादा मेडल हैं. §पेरिस ओलंपिक के लिए अब 9 ही दिन शेष बचे हैं. ऐसे में ओलंपिक को लेकर तैयारियां शुरु हो चुकी हैं. भारत की ओर से खिलाड़ियों ने अपनी कमर कस ली है. बता दें कि पेरिस 3 बार ओलंपिक की मेजबानी करने वाला दूसरा शहर बनने वाला है. इसके पहले 3 ओलंपिक लंदन की मेजबानी में कराए गए थे. ये ओलंपिक 1908, 1948 और 2012 में हुए थे. वहीं, पेरिस में पिछले दो ओलंपिक साल 1900 और 1924 में हुए हैं.

