֍:पीएम मोदी ने कही ये बात§ֆ:पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारी सरकार पूरी ईमानदारी से ग्राम स्वराज को जमीन पर उतारने का प्रयास कर रही है. स्वामित्व योजना से गांव के विकास की प्लानिंग और उस पर अमल अब काफी बेहतर हो रहा है. अब प्रॉपर्टी राइट्स से ग्राम पंचायतों की मुश्किलें भी दूर होंगी और वो भी आर्थिक रूप से सशक्त हो पाएंगे.
बता दें कि अभी तक करीब 23 करोड़ भू-आधार नंबर जारी किए जा चुके हैं. पिछले 7 से 8 साल में ही करीब 98 प्रतिशत लैंड रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण किया गया है. §֍:§प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानि शनिवार को गुजरात के अहमदाबाद में पीएम स्वामित्व कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा आज का दिन देश के गांवों के लिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ही ऐतिहासिक है. पांच साल पहले स्वामित्व योजना शुरू की गई थी, ताकि गांवों में रहने वालों का उनका कानूनी प्रमाण दिया जा सके. पिछले पांच सालों में लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को ये स्वामित्व कार्ड दिए गए हैं. आज इस कार्यक्रम में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को ये स्वामित्व कार्ड मिले हैं.

