֍:62 हजार किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन §ֆ:साल 2025-26 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,425 रुपये घोषित किया गया है. यह पिछले साल से 150 रुपये अधिक है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किसानों से गेहूं विक्रय के लिए समय-सीमा में रजिस्ट्रेशन कराने का आग्रह किया है.
§֍:किसानों से सरकार की अपील§ֆ:सरकार ने किसानों से अपील की है कि गेहूं विक्रय के लिए जल्द रजिस्ट्रेशन कराया जाए. इस बार किसानों को गेहूं का दाम 150 रुपये अधिक मिल रहा है. इसलिए किसानों में भी रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह है. कई जिलों में रजिस्ट्रेशन की संख्या में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है.§मध्य प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं बिक्री का रजिस्ट्रेशन जारी है. सरकार ने रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन यानी अंतिम तारीख 31 मार्च रखी है. जिन किसानों को एमएसपी पर गेहूं बेचना है, उन्हें 31 मार्च से पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा. सरकार ने कहा है कि जिन किसानों ने अभी तक यह काम नहीं किया है, वे जल्द करें. इसी के साथ कई जिलों में यह काम तेजी से चल रहा है. इंदौर जिले में अभी तक 9381 किसानों ने गेहूं बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. पूरे प्रदेश में यह आंकड़ा 62,000 से अधिक है.

