• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home ब्रेकिंग न्यूज़

अनहल्दी फूड से भारत में 56% बीमारियों में बढ़ोतरी, ICMR ने जारी की नई गाइडलाइंस

Fiza by Fiza
May 9, 2024
in ब्रेकिंग न्यूज़
0
अनहल्दी फूड से भारत में 56% बीमारियों में बढ़ोतरी, ICMR ने जारी की नई गाइडलाइंस
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:खान पान में लाने होंगे बदलाव §ֆ:इसमें कहा गया है कि हेल्दी लाइफस्टाइल का पालन करके वक्त से पहले होने वाली मौतों को रोका जा सकता है. सुगर और फैट से भरे खाने वाली चीजों की खपत में बढ़ोतरी, कम शारीरिक गतिविधि, सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी और अधिक वजन की समस्या और तमाम तरह के खाद्य पदार्थों तक सीमित पहुंच के कारण स्थिति और खराब हो गई है.

§֍:ICMR ने जारी की नई गाइडलाइंस §ֆ:NIN ने नमक का सेवन सीमित करने, ऑयल और फैट का कम मात्रा में उपयोग करने, प्रॉपर एक्सरसाइज करने, चीनी और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाने की चीजों को कम करने की गुजारिश की है. इसने मोटापे को रोकने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइट अपनाने और फूड लेबल्स पढ़कर जानकारी हासिल करने और स्वस्थ भोजन विकल्प चुनने का भी सुझाव दिया.
भारतीयों के लिए आहार संबंधी दिशानिर्देश (DGIs) का मसौदा ICMR-NIN के निदेशक डॉ. हेमलता आर के नेतृत्व में विशेषज्ञों की एक बहु-विषयक कमेटी द्वारा तैयार किया गया है और इसकी कई वैज्ञानिक समीक्षा की गई है. DGI में सत्रह दिशानिर्देश सूचीबद्ध किए गए हैं.

§֍:’अनाज पर ज्यादा निर्भर हैं भारतीय…’§ֆ:गैर-संक्रमणकारी रोगों का जिक्र करते हुए NIN ने कहा कि 5-9 साल की उम्र के 34 फीसदी बच्चे हाई ट्राइग्लिसराइड्स से पीड़ित हैं. एक संतुलित आहार में अनाज और बाजरा से 45 फीसदी से ज्यादा कैलोरी और दालों, बीन्स और मांस से 15 फीसदी तक कैलोरी नहीं मिलनी चाहिए. दिशानिर्देशों में कहा गया है कि बाकी कैलोरी नट्स, सब्जियों, फलों और दूध से आनी चाहिए.
NIN ने कहा कि दालों और मांस की सीमित उपलब्धता और उच्च लागत की वजह से, भारतीय आबादी का एक बड़ा हिस्सा अनाज पर बहुत ज्यादा निर्भर है. इस वजह से जरूरी मैक्रोन्यूट्रिएंट्स (अमीनो एसिड और फैटी एसिड) और सूक्ष्म पोषक तत्वों का कम सेवन होता है.

§एक रिपोर्ट से पता चलता है कि भारत में कुल बीमारी का 56.4 फीसदी बोझ अनहेल्दी डाइट की वजह से है. ICMR ने बुधवार को कहा कि जरूरी पोषक तत्वों की जरूरतों को पूरा करने, मोटापा और मधुमेह जैसे रोगों (NCDs) को रोकने के लिए 17 आहार दिशानिर्देश जारी किए गए हैं. हेल्थ रिसर्च बॉडी के तहत राष्ट्रीय पोषण संस्थान (NIN) ने कहा कि स्वस्थ आहार और शारीरिक गतिविधि कोरोनरी हृदय रोग (CHD) और हाइपरटेंशन (HTN) के पर्याप्त अनुपात को कम कर सकती है और टाइप 2 मधुमेह को 80 फीसदी तक रोक सकती है.

Previous Post

अरविंद केजरीवाल नई और एक बड़ी मुसीबत में फंसे, जांच की सिफारिश

Next Post

राजधानी की गंदगी पर फिर बवाल, डेनमार्क के राजनयिक ने शेयर किया वीडियो, एक्शन में NDMC

Next Post
राजधानी की गंदगी पर फिर बवाल, डेनमार्क के राजनयिक ने शेयर किया वीडियो, एक्शन में NDMC

राजधानी की गंदगी पर फिर बवाल, डेनमार्क के राजनयिक ने शेयर किया वीडियो, एक्शन में NDMC

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.