֍:नकली घी की हुई शिकायत§ֆ:खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि बहरोड़ क्षेत्र के आसपास नकली और मिलावटी घी लंबे समय से बिकने की शिकायत मिल रही थी. शिकायत को लेकर टीम ने 25 अक्टूबर को खाद्य सुरक्षा टीम अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सारण के निर्देश पर मेसर्स सांनवारया एग्रो फूड्स कुंड रोड बहरोड पहुंची. एग्रो फूड्स कंपनी द्वारा बहरोड़ क्षेत्र में घी का कारोबार किया जाता है. वहां मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि मालिक दिल्ली से लोहे के बड़े ड्रमों में देसी घी लाकर उसे मांग के अनुसार व्यापारियों को बेचते हैं. इस दौरान मौके पर तीन लोहे के ड्रमों में करीब 550 किलो घी मिला.§֍:कैसे पहचानें असली घी?§ֆ:FSSAI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर कर लोगों को असली और नकली घी की पहचान करने का तरीका बताया है. इसके लिए दो अलग-अलग कांच के गिलास में दो तरह के घी रखें. दोनों घी में आयोडीन के घोल की 2-3 बूंदें डालें. इसके बाद आप देख पाएंगे कि एक घी का रंग पहले जैसा ही है. वहीं अगर दूसरे गिलास में रखे घी का रंग बदल गया है तो समझ लें कि उसमें मिलावट की गई है. §राजस्थान के बहरोड़ कोटपूतली में खाद्य विभाग की टीम ने एक बड़े मामले को सुर्खियों में लाया है. दरअसल, खाद्य विभाग की टीम ने 550 किलो घी जब्त किया है. विभाग को संदेह है कि इस घी में भारी मात्रा में मिलावट की गई है. जिसके बाद इसे जब्त कर सैंपल लेकर जांच के लिए जयपुर लैब में भेजे गए हैं. वहीं, फर्म में काम करने वालों ने कहा कि फर्म के मालिक दिल्ली से घी लेकर आते थे और उसके बाद डिमांड के अनुसार छोटी पैकिंग में घी तैयार करके ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई करते थे.

