֍:उपमुख्यमंत्री ने कही ये बात§ֆ:कैबिनेट बैठक के दौरान राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने कहा कि पुलिस महिलाएं से जुड़े मामलों में अधिक संवेदनशीलता के साथ काम कर सकेगी. साथ ही इस फैसले से महिलाओ को रोजगार के अधिक अवसर मिल सकेंगे. §֍:संसदीय कार्य मंत्री ने कही ये बात§ֆ:राजस्थान के संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बैठक के बाद कह कि कैबिनेट ने सब-इस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 में पेपर लीक के मुद्दे पर भी विचार किया. इस मामले में कथित संलिप्तता के लिए 42 ट्रेनी सब-इस्पेक्टर और राजस्थान लोक सेवा आयोग के दो पूर्व सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. इस परीक्षा के जरिए बड़ी संख्या में योग्य उम्मीदवारों का चयन किया गया. कैबिनेट ने फिलहाल परीक्षा रद्द नहीं करने का फैसला लिया है. §֍:सचिन पायलट को लेकर बोले जोगाराम पटेल§ֆ:उन्होंने कहा, ‘सचिन पायलट जैसे कांग्रेस नेताओं से यहह पूछना उचित होगा कि सभी पहलुओं पर विचार किए बिना इतना बड़ा फैसला कैसे उठाया जा सकता है’. जोगाराम ने कहा कि पूर्वर्ती कांग्रेस सरकार ने जनता की राय पर विचार किए बिना और मौजूद जिलों को विभाजित करने के मानदंडो कू पूरी तरह से अवहहेलना करते हुए राज्य में नए जिलों का गठन किया था. §राजस्थान की भाजपा सरकार ने राज्य की महिलाओं को सौगात दी है. दरअसल, राज्य पुलिस अधिनस्थ सेवा नियम, 1989 में संशोधन किया है. अब पुलिस बल में महिलाओं के लिए 33 प्रतीशत आरक्षण को मंजूरी दी गई है. इसको लेकर राज्य मंत्रीमंडल ने 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए भाजपा द्वारा किए गए वादे को पूरा करते हुए यहां आयोजित अपनी कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया है.

