֍:बीजापुर में 30 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद§ֆ:पुलिस के अनुसार, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा से सटे जंगलों में सुबह करीब 7 बजे मुठभेड़ हुई. सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम गंगालूर थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान पर थी, तभी नक्सलियों से आमना-सामना हो गया. इसमें 18 नक्सलियों को मार गिराया गया और भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए. हालांकि, इस मुठभेड़ में डीआरजी के एक जवान ने भी शहादत दी.§छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने गुरुवार को दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 30 नक्सलियों को मार गिराया. यह कार्रवाई बीजापुर और कांकेर जिलों में की गई. अधिकारियों के मुताबिक, बीजापुर जिले में 26 नक्सली मारे गए, जबकि कांकेर में 4 नक्सलियों को ढेर किया गया. इस दौरान डीआरजी का एक जवान भी शहीद हो गया. बस्तर संभाग में गुरुवार को अबतक कुल 30 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं. साथ ही मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में नक्सलियों के हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुए.

