• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home अन्य

महाकुंभ के प्रचार पर खर्च होंगे 30 लाख; योगी कैबिनेट की बैठक में 22 प्रस्ताव पास

Fiza by Fiza
November 25, 2024
in अन्य
0
महाकुंभ के प्रचार पर खर्च होंगे 30 लाख; योगी कैबिनेट की बैठक में 22 प्रस्ताव पास
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:यूपी में शराब सस्ती हो सकती है§ֆ:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार शाम लोकभवन में कैबिनेट बैठक की। इसमें 24 प्रस्ताव पेश किए गए, जिनमें से 22 प्रस्ताव पास हुए। बैठक में एक्सट्रा न्यूट्रल अल्कोहल को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। इसे जीएसटी से बाहर कर वैट के दायरे में लाया गया है।
इससे शराब बनाने की लागत कम होगी और ग्राहकों को सस्ती शराब मिल सकेगी। इसके साथ ही अभी तक जीएसटी की वजह से 50 फीसदी मिलने वाला फायदा 100 फीसदी में बदल जाएगा। एक्सट्रा न्यूट्रल अल्कोहल (ENA) अल्कोहल का सबसे शुद्ध रूप है। जिसमें कोई स्वाद या गंध नहीं होती। इसे गन्ने के गुड़, मक्का, राई, गेहूं, जौ और चावल से बनाया जाता है। इसका इस्तेमाल शराब के अलावा ब्यूटी और पर्सनल प्रोडक्ट बनाने में भी किया जाता है।
इसके अलावा कैबिनेट ने प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ को लेकर भी बड़ा प्रस्ताव पास किया। महाकुंभ के देश-प्रदेश में प्रचार-प्रसार के लिए रोड-शो करने को मंजूरी दे दी गई। इसके लिए 25 से 30 लाख का खर्च तय किया गया है। इसमें फिक्की और सीआईआई की मदद ली जाएगी।
§֍:जानिए कैबिनेट की बैठक में और क्या बड़े फैसले लिए गए§ֆ:कैबिनेट की बैठक के बाद नगर विकास मंत्री एके शर्मा और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि ऊर्जा विभाग में बुंदेलखंड में सौर्य ऊर्जा का बड़ा उत्पादन हो रहा है। 4000 मेगावाट से ज्यादा की परियोजना बुंदेलखंड में चल रही है। शहरी प्रोजेक्ट और यूपीनेडा की मदद से 800 मेगावाट का सौर ऊर्जा का पावर प्लांट चित्रकूट में बनाया जा रहा है। 620 करोड़ की लागत से सब-स्टेशन और ट्रांसमिशन लाइन बनेगी। ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तहत बन रहा है। इसे 33 फीसदी केंद्र, 20 फीसदी राज्य सरकार और 47 फीसदी जर्मनी की संस्था केएफडब्ल्यू से लोन लेकर बनाया जाएगा।§֍:महाकुंभ का देश ही नहीं, विदेश में भी होगा प्रचार§ֆ:उन्होंने बताया कि महाकुंभ के लिए देश के सभी महानगरों और बड़े शहरों के अलावा नेपाल, थाईलैंड, इंडोनेशिया और मॉरिशस में भी रोड शो किया जाएगा। मंत्रियों का एक डेलिगेशन भी रोड शो में जाएगा। इसके अलावा गृह विभाग ने कुंभ के कामकाज के लिए 220 नए वाहन खरीदने का प्रस्ताव दिया था, जिसे मंजूर कर लिया गया। इस पर 27 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।§֍:उच्च शिक्षा के दो प्रस्ताव पास हुए§ֆ:यूपी में पहले 6 मंडलों में सरकारी विश्वविद्यालय नहीं था। अब हर मंडल में विश्वविद्यालय हो गया है। वर्तमान में यूपी में 171 महाविद्यालय हैं। साथ ही 71 महाविद्यालय नवनिर्मित या निर्माणाधीन हैं। इसमें से 17 संगठक महाविद्यालय के रूप में संचालित थे, जो विश्वविद्यालय से एफिलेटेड थे। अब इन 71 महाविद्यालयों को राजकीय विद्यालय के रूप में संचालित करने का प्रस्ताव पास किया गया है। अगले 5 साल में हर जिले में एक विश्वविद्यालय खुलेंगे। इसके अलावा 71 प्राचार्य के पद, 1136 सहायक आचार्य, 639 क्लास-3 और 710 क्लास-4 के पद भी सृजित होंगे।बिजनौर में विवेक महाविद्यालय को प्राइवेट विश्वविद्यालय के रूप में मान्यता दी गई है। यानी एक और विश्वविद्यालय प्रदेश को मिल गया है। आज टॉप-100 में यूपी के 3 विश्वविद्यालय आ चुके हैं।§֍:नोएडा में एक्वा लाइन मेट्रो का विस्तार होगा§ֆ:17.435 किलोमीटर का नोएडा में एक्वा लाइन मेट्रो का विस्तार होगा। 394 करोड़ केंद्र सरकार और इतना ही राज्य सरकार देगी। यह परियोजना 2,960 करोड़ रुपए की है।§मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार शाम लोकभवन में कैबिनेट बैठक की। इसमें 24 प्रस्ताव पेश किए गए, जिनमें से 22 प्रस्ताव पास हुए। बैठक में एक्सट्रा न्यूट्रल अल्कोहल को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। इसे जीएसटी से बाहर कर वैट के दायरे में लाया गया है।

Previous Post

कार से खींचकर पत्नी-बच्चों के सामने एसओ को कई थप्पड़ मारे, SO ने ऑटो में मारी थी टक्कर

Next Post

लखनऊ में किटी ग्रुप बनाकर डेढ़ करोड़ की ठगी

Next Post
लखनऊ में किटी ग्रुप बनाकर डेढ़ करोड़ की ठगी

लखनऊ में किटी ग्रुप बनाकर डेढ़ करोड़ की ठगी

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.