֍:सूचना पर मारा छापा§ֆ:सूचना पर छिबरामऊ एसडीएम उमाकांत तिवारी और गुरसहायगंज थाने की पुलिस एवं खाद्य इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने छापा मारा. इस दौरान फैक्ट्री मालिक मौके से फरार हो गया. टीम ने फैक्ट्री की जांच पड़ताल की और वहां मिठाई बनाने में इस्तेमाल हो रहे मटेरियल की जांच की. इसके बाद खाद विभाग की टीम ने सभी की सैंपलिंग कर करीब 30 क्विंटल बनी हुई मिठाई को सीज कर दिया. §֍:सीओ ने दी जानकारी§ֆ:इस मामले में सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि गुरसहायगंज पुलिस को नकली मिठाई बनाए जाने की सूचना मिली थी. इस पर एसडीएम छिबरामऊ और खाद्य विभाग के साथ ही पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा. इस दौरान फैक्ट्री को सीज कर दिया गया है. फैक्ट्री का मालिक फरार हो गया है. कुछ लोगों को वहां से हिरासत में लिया गया है. वहीं फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि करीब 30 क्विंटल बनी हुई मिठाई को सीज किया गया है. §उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में स्थित गुरसहायगंज में एक फैक्ट्री में नकली मिठाई बनाए जाने की सूचना पर पुलिस और खाद्य विभाग ने मिठाई फैक्ट्री पर छापा मारा है. इस दौरान करीब तीन हजार किलो मिठाई सीज कर दी गई. पुलिस का कहना है कि फैक्ट्री मालिक फरार हो गया है. वहां काम करने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस और खाद्य विभाग की टीम ने फैक्ट्री को सीज कर दिया है और वहां बरामद सभी सामान को अपने कब्जे में ले लिया है.

