֍:इतना मिलेगा मुआवजा§ֆ:इसो लेकर मुख्यमंत्री ने फसल नुकसान के लिए अनुग्रह राशि बढ़ाने की घोषणा की है. इसके लिए पिछली सरकार के दौरान 17 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 28 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर राशि कर दी गई है. इसके साथ धान की फसल के नुकसान के लिए 10 हजार रुपये प्रति एकड़ का भुगतान होगा. वहीं, सीएम ने कहा कि इनपुट सब्सिडी सीधे किसानों के खातों में जमा की जाएगी और सभी अनुग्रह राशि का भुगतान 17 सितंबर तक किया जाएगा.§֍:3448 करोड़ देने की घोषणा§ֆ:3448 करोड़ देने की घोषणा§बारिश और बाढ़ के चलते धान क फसल बर्बाद होने पर सरकार की ओर से मुआवजा 17 सितंबर से पहले जारी करने के निर्देश संबंधित बीमा कंपनियों को दिए गए हैं. आंध्र प्रदेश में बीते सप्ताह भारी बारिश के चलते कई लाख हेक्टेयर धान की फसल बर्बाद हुई है. मुख्यमंत्री ने धान किसानों को 25 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा देने को कहा है. इसके अलावा महाराष्ट्र के बाढ़ पीड़ित किसानों को मुआवजा देने के लिए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. जबकि, केंद्र सरकार ने बीते सप्ताह राहत राशि के रूप में 3,448 करोड़ रुपये देने घोषणा की है. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने एलुरु जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरा किया है. उन्होंने बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों और किसानों को न्याय और मुआवजा देने का वादा किया. उन्होंने पीड़ितों को आश्वासन दिया कि मैंने व्यक्तिगत रूप से उन सभी समस्याओं का अनुभव किया है जिनका आप सामना कर रहे हैं, और मैं हर एक के साथ न्याय करूंगा. उन्होंने अधिकारियों से पारदर्शिता और जवाबदेही पर ध्यान केंद्रित करते हुए राज्य भर में बाढ़ से हुए नुकसान का निष्पक्ष आकलन करने को कहा है.

