ֆ:इस अभियान का उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि ज्ञान और संसाधनों से सशक्त बनाना है ताकि वे अपनी खेती की पद्धतियों में सुधार कर सकें। ईस्ट गारो हिल्स में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रोंगजेंग के विधायक जिम एम संगमा ने किसानों के कल्याण और ग्रामीण विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने किसानों से VKSA अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और कृषि विशेषज्ञों से संवाद करने का आह्वान किया।§ֆ:कॉलेज ऑफ कम्युनिटी साइंस, तुरा की डीन डॉ. ज्योति वस्तार्ड ने किसानों, खासकर महिलाओं से अपील की कि वे स्थानीय फसलों के मूल्य संवर्धन पर ध्यान दें। इस अभियान की खास बात यह रही कि इसमें किसानों और वैज्ञानिकों के बीच सीधे संवाद को प्राथमिकता दी गई, जिससे कृषि तकनीकों पर खुलकर चर्चा हो सकी और स्थानीय जरूरतों के अनुसार समाधान विकसित किए जा सके।§ֆ:कार्यक्रम में किसानों को वर्मी कम्पोस्टिंग, पशु स्वास्थ्य प्रबंधन, सरकारी योजनाएं, जलवायु अनुकूल तकनीक, एकीकृत कृषि प्रणाली, किसान उत्पादक संगठन (FPOs), फसल उत्पादन की उन्नत तकनीक, जैविक खेती, मृदा परीक्षण और कीट एवं रोग प्रबंधन जैसे विषयों पर तकनीकी जानकारी दी गई। इसके अलावा किसानों को उन्नत किस्मों की सब्जियों, धान, मोटे अनाज और पौधारोपण के बीज वितरित किए गए।§ֆ:कृषि से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार साहित्य भी वितरित किया गया, जिसमें एकीकृत खेती प्रणाली, खाद निर्माण विधियां, सिट्रस पुनर्जीवन, जलकुंड (वर्षा जल संचयन) तकनीक शामिल थीं। कार्यक्रम ने कृषि में नवाचार, सहयोग और टिकाऊ पद्धतियों को अपनाने पर जोर दिया, जिससे किसानों को प्रेरणा मिली कि वे बदलते मौसम और चुनौतियों के बावजूद उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाएं।§ֆ:इससे पहले, VKSA अभियान के दूसरे दिन भी भारी बारिश और भूस्खलन जैसी कठिन परिस्थितियों के बावजूद 20 वैज्ञानिक दलों ने 16 ब्लॉकों के 62 गांवों का दौरा कर 6,049 किसानों से संवाद किया। यह दर्शाता है कि अभियान के प्रति वैज्ञानिकों और अधिकारियों की प्रतिबद्धता बेहद मजबूत रही।§मेघालय के पूर्व गारो हिल्स, पश्चिम गारो हिल्स और दक्षिण गारो हिल्स के तीन कृषि विज्ञान केंद्रों (KVKs) ने को भारी बारिश के बावजूद विकसित कृषि संकल्प अभियान (VKSA) के तीसरे दिन विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया। यह कार्यक्रम 5 ब्लॉकों के 26 गांवों में आयोजित किए गए, जिसमें 2,411 किसानों ने भाग लिया।

