֍:राज्य कृषि मंत्री ने कही ये बात§ֆ:पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुदियां ने कहा कि उनके विभाग ने 21,958 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों को मंजूरी दी है. उन्होंने कहा कि किसानों ने इस साल अब तक 14,587 मशीनें खरीद ली हैं, जिससे 2018 से राज्य में सीआरएम मशीनों की संख्या 1.45 लाख हो गई है. बता दें कि किसानों के लिए इन मशीनों पर सब्सिडी की दर लागत का 50 फीसदी और सहकारी समितियों और पंचायतों के लिए 80 फीसदी है.§֍:पराली के मामले 4000 पार§ֆ:पंजाब में रिमोट सेंसिंग सेंटर के अनुसार, 15 सितंबर से 3 नवंबर तक पंजाब में कुल 4,132 सक्रिय आग की घटनाएं देखी गईं. राज्य में पिछले पांच दिनों में खेतों में आग लगने के 1,779 मामले सामने आए. आंकड़ों के अनुसार पंजाब में 29 अक्टूबर को 219, 30 अक्टूबर को 110, 31 अक्टूबर को 484, 1 नवंबर को 587 और 2 नवंबर को 379 ऐसी घटनाएं हुईं. रविवार को दर्ज किए गए 216 नए मामलों में से संगरूर में 59 पराली जलाने की घटनाएं हुईं, जो राज्य में सबसे अधिक हैं. §֍:
1.72 लाख का जुर्माना
§ֆ:जिला कमिश्नर ने कहा कि खेतों में आग लगाने वाले 61 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और उनके जमीन रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई है. इसके अलावा दोषी किसानों पर 1,72,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. §पंजाब किसानों के लिए कृषि विभाग ने 21 हजार से अधिक फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों के लिए मंजूरी दी है. इस साल किसानों ने 14 हजार से अधिक मशीनें खरीदकर उनका इस्तेमाल कर रहे हैं. इन मशीनों की खरीद पर सरकार सब्सिडी भी दे रही है. पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं ने 4,000 का आंकड़ा पार कर लिया है. रविवार को राज्य में पराली जलाने की 216 नई घटनाएं हुई हैं. उधर, मोगा जिले में पराली जलाने में बढ़ते मामलों के चलते जिला प्रशासन ने 2 एसडीएम समेत करीब 14 अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

