֍:एक शिविर में ठहरेंगे 20 हजार कांवड़िए§ֆ:दिल्ली सरकार सावन पर्व के दौरान पूरी जिम्मेगदारी के साथ कांवड़ियों के लिए पुख्ता इंताम करने में जुडट गई है. एक तरफ दिल्ली में प्रशासन की ओर से कांवड़ियों के लिए रास्ते खाली कराए गए हैं, तो दूसरी तरफ कांवड़ियों के लिए दिल्ली सरकार की ओर से ठहरने के लिए शिविर की व्यवस्था की जा रही है. बता दें कि इस शिसवीर में एक बार में तकरीबन 20 हजार भोले भक्त आ सकेंगे. साथ ही इन शिविरों में ठहरने की व्यवस्था के साथ और भी इंतेजाम कराए गए हैं. इन शिविरों में वॉटरप्रूफ टेंट, साफ टॉयलेट, शुद्ध पीने का पानी और मेडिकल सुविधाएं शामिल हैं. §ֆ:§֍:आतिशी ने किया निरीक्षण§ֆ:दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कांवड़ियों के लिए बनाए जा रहे कश्मीरी गेट पर सिथित आग्रेसन पार्क शिविर में निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया. साथ ही अधिरकारियों को जरूरी सामान की पूर्ती कराने के निर्देश दिए.§֍:एक्स पर किया ट्वीट§ֆ:निरीक्षण के बाद आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा कि, ‘दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार ने देश के सबसे बड़े कांड़ शिविरों में से एक लगाया है. यहां एक समय में करीब 20 हजार कांवड़ियों के रुकने का इंतेजाम किया गया है.’ दिल्ली सरकार का कहना है कि यह शिविर कांवड़ियों को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल में अपनी यात्रा पूरी करने में मदद करेगा. साथ ही कांवड़ियों की सुरक्षा और सहायता से संबंधित सभी तरह की सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा.§ֆ: §दिल्ली सरकार की ओर से सावन में दिल्ली के रास्तों से गुजरने वाले कांवड़ियों के लिए अच्छे तरीके से बंदोबस्त कराए गए हैं. सावन पर्व के चलते बुधवार को मंत्री आतिशी ने कश्मीरी गेट के पास स्थित आग्रेसन पार्क में बन रहे शिविर का निरीक्षण किया है. दिल्ली में सरकार ऐसे 185 शिविर कांवड़ियों के लिए बना रही है. बता दें कि शिविर में सारा कार्य पूरा हो चुका है. अब कुछ फिनिशिंग का काम बचा है. जिसके बाद कांवड़िए इन शिविर में आकर आराम कर सकेंगे. दिल्ली में लगने वाल ये शिविर पूरे देश के बड़े शिविरों में से एक हैं.