֍:इतना है टारगेट§ֆ:मध्य प्रदेश सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक किसानों से धान खरीद के लिए राज्य में 1393 सरकारी खरीद केंद्र बनाए गए हैं. इसपर 2 दिसंबर से खरीद की जा रही है. जिससे अब तक 28 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है. राज्य सरकार ने खरीफ सीजन की धान खरीद के लिए 45 लाख मीट्रिक टन का टारगेट रखा है. इसको पूरा करने के लिए अब केवल 16 दिनों का समय बाकी है. §֍:कितनी हुई खरीद?§ֆ:मध्य प्रदेश सरकार की ओर से बताया गया कि अभी तक 4 लाख 35 हजार 390 किसानों से 28.48 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी उपार्जन केन्द्रों में हो चुकी है. राज्य सरकार के अनुसार धान कॉमन ग्रेड के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये किसानों को दिया जा रहा है. राज्य सरकार ने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि वे खरीद केंद्रों पर अपनी धान की बिक्री करें और एमएसपी का लाभ उठाएं. §मध्य प्रदेश में किसान एमएसपी पर धान की बिक्री कर रहे हैं. धान की सरकारी खरीद की प्रक्रिया पिछले साल के सितंबर महीने में शुरु की गई थी. अब यह प्रक्रिया अगले 16 दिन और चलेगी. किसानों के पास एमएसपी पर धान बिक्री के लिए इतना ही समय बचा है. राज्य सरकार ने अब तक 4.35 लाख किसानों को धान खरीद पर एमएसपी का दाम भुगतान कर दिया है.

