§ֆ:किसानों को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती के लिए विभिन्न योजनाओं जैसे परंपरागत कृषि विकास योजनाए बुंदेलखंड में प्राकृतिक खेती की योजनाए नमामि गंगे जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को सहायता दी जा रही है. प्राकृतिक उत्पादों की टेस्टिंग के लिए मंडल स्तर पर एवं कृषि विश्वविद्यालय में लैब स्थापना की जानकारी दी गई. §ֆ:§ֆ:इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव कृषि डॉ देवेश चतुर्वेदी ने कृषि के डिजिटलीकरण के महत्व को देखते हुए सरकार द्वारा एग्रीस्टैंक है. खसरा पड़तालए फार्मर रजिस्ट्री एवं प्वाइंट ऑफ सेल मशीन के प्रयोग के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि निकट भविष्य में कृषकों का डेटाबेस तैयार हो जाने के बाद किसानों को घर बैठे ही समस्त सुविधा एवं लाभ तथा तमाम तकनीकी जानकारी प्राप्त हो सकेगी. उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर झांसी के श्याम बिहारी गुप्ता, सीतापुर के कमलेश सिंह, गाजीपुर पंकज राय, वाराणसी के उदयभान सिंह, सोनभद्र के बाबूलाल मौर्य, बाराबंकी के दिनेश वर्मा, रायबरेली के अभिषेक कुमार पटेल, हरदोई के अभिषेक द्विवेदी समेत प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए 15 किसानों को सम्मानित किया गया.§UP News: यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया. इस अवसर पर प्राकृतिक और एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन के जरिए खेती को बढ़ावा देने वाले को किसानों को भी सम्मानित किया. इस मौके पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सरकार की सभी योजनाएं ऑनलाइन की जा चुकी है. इस पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से निचले पायदान तक सरकार द्वारा किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है. सोलर पंप पर छूट बढ़ाते हुए 30000 सोलर पंप की स्थापना किए जाने की व्यवस्था की गई है.सृजन, संस्कार एवं शौर्य की धरा उत्तर प्रदेश के 75वें स्थापना दिवस (24 जनवरी – 26 जनवरी) पर आज लखनऊ में आयोजित ‘‘राज्य स्तरीय प्राकृतिक कृषि गोष्ठी’’ में सम्मिलित हुआ।
— Surya Pratap Shahi (@spshahibjp) January 25, 2024
इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा आयोजित कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा प्राकृतिक खेती करने वाले…(1) pic.twitter.com/FXnEPL9r46

