ֆ:
मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि अटाला देवी मंदिर को तोड़कर फिरोजशाह तुगलक द्वारा मस्जिद बनाए जाने का दावा करना बिल्कुल गलत है. मस्जिद के साथ एक मदरसे का भी निर्माण किया गया था. अटाला मस्जिद के बारे में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के दस्तावेजों में भी जानकारी मिलती है.
§उत्तर प्रदेश के जौनपुर में मौजूद 14वीं सदी की अटाला मस्जिद विवादों में घिर गई है. इस मस्जिद के मंदिर होने का दावा कर अदालत का दरवाजा खटखटाया गया है. वहीं, अब इस मामले पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि पिछले कुछ सालों से ये देखा जा रहा है कि बाबरी मस्जिद के तर्ज पर अन्य ऐतिहासिक मस्जिदों को मंदिर बताकर कोर्ट में मुकदमे किए जा रहे हैं.

