ֆ:किटी चलाने वाली महिला खुद को IAS की पत्नी बताती है,लग्जरी लाइफ दिखाकर महिलाओं को अपने साथ जोड़ा, अब पैसा वापस मांगने पर महिलाओं को धमकी दे रही है। फिलहाल पीड़ित महिलाओं ने ठग महिला के खिलाफ FIR कराई है। §लखनऊ में किटी ग्रुप बनाकर डेढ़ करोड़ की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। दरअसल एक महिला ने पति को IAS बताकर अपने सहेलियों में बनाया रौब जमाते हुए पहले सहेलियों का भरोसा जीता और उनसे रूपये ऐठने के नाम पर ठगी की। महिला ने मर्सिडीज कार भी खरीदा। पता चला है कि किटी के नाम पर 10 महिलाओं से डेढ़ करोड़ की ठगी हुई है।

