֍:महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा खरीदी§ֆ:नेफेड की ओर से खरीदी के आंकड़ें जारी किए गए हैं. इसमें नजर आता है कि महाराष्ट्र में सोयाबीन की फसल एमएसपी के रेट पर सबसे ज्यादा खरीदी गई है. यहां की खरीद 8.36 लाख टन अधिक है. वहीं, इसकेबाद दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश में 3.88 लाख टन से अधिक एमएसपी पर खरीदी की गई है. इसके बाद राजस्थान में 98,866 टन सोयाबीन एमएसपी पर खरीदी गई, जबकि तेलंगाना में 83,075 टन सोयाबीन की खरीद हुई. सरकारी एजेंसियों ने गुजरात में 48,054 टन से अधिक, जबकि कर्नाटक में 18,282 टन सोयाबीन खरीदी. अब ज्यानदातर सोयाबीन उगाने वाले राज्यों में इसकी खरीदी की प्रक्रिया खत्मस होने वाली है. मालूम हो कि कई राज्यों् में इसकी मियाद बढ़ाई गई है.§֍:इस सीजन कितना होगा उत्पादन?§ֆ:नवंबर 2024 में सोयाबीन उत्पादन क लेकर पहला अनुमान जारी हुआ थी, जिसमें 133.60 लाख टन का अनुमान लगाया गया था. पिछले सीजन की बात करें तो ये 130.62 लाख टन था. महाराष्ट्र सरकार ने सोयाबीन खरीद की मियाद बढ़ाकर थोड़ी राहत जरूर दी. इसके अलावा, 15 प्रतिशत नमी की मात्रा वाली सोयाबीन की खरीद को भी मंजूरी दी. पहले 12 प्रतिशत तक नमी वाली सोयाबीन ही खरीदी जाती थी. हालांकि, किसानों को मंडी में कम कीमत से जूझना पड़ा. बड़ी संख्यार में किसानों को एमएसपी से नीचे अपनी उपज बेचनी पड़ी. कई बार कीमत इतनी कम मिली कि किसानों को लागत निकालना भी मुश्किल हो गया.§देशभर में पिछले साल बढ़िया सोयाबीन की फसल किसानों द्वारा उगाई गई. जिसके बाद मंडियों में नई आवक आनी शुरु हो गई. अब बड़े पैमाने पर सरकार ने भी नेफेड जैसे माध्यम से सोयाबीन क खरीद शुरु कर दी है.

