֍:किन किसानों को मिलेगा फायदा?§ֆ:मणिपुर में किसानों को मुआवजा देने की बात को लेकर बताया जा रहा है कि 13.30 करोड़ रुपये के दूसरे फेज के प्रतिपूरक पैकेज से 2070 किसानों को फायदा होगा, जिनकी कृषि योग्य भूमि राज्य की वर्तमान स्थिति के कारण बर्बाद हो गई है. 11 मार्च को मणिपुर सरकार ने 3,483 किसानों को फेज I के तहत प्रतिपूरक पैकेज के तहत 18.91 करोड़ रुपये का फायदा दिया गया है. हिंसा की वजह से उनकी देखभाल भी नहीं की जा रही है. §֍:इतनी जमीन हुई बर्बाद§ֆ:मणिपुर में हुए दंगों के चलते किसानों की 9,719 हेक्टेयर से अधिक जमीन के बर्बाद हो गई. बता दें कि केंद्र के राहत पैकेज में सिर्फ केवल 5,127 हेक्टेयर भूमि ही शामिल है. ऐसे में लिस्ट में शामिल किसानों को ही सरकार की ओर से मुआवजा दिया जाएगा. अधिक जानकारी के लिए राज्य क ऑनलाइन वेबसाइट या नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र में जाकर संपर्क कर सकते हैं.§मणिपुर में एक साल में ही कई किसानों की खेती बर्बाद हो गई है. इसको लेकर किसान काफी गुस्से में थे. ऐसे में सरकार ने हिंसा प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे का बंदोबस्त कराया है. मणिपुर सरकार ने गृह मंत्रालय की योजना के तहत राज्य में दंगों से प्रभावित किसानों के लिए एक पैकेज के दूसरे फेज को मंजूरी दे दी है.

