֍:दिल्ली-एनसीआर में AQI 350 पार§ֆ:दिल्ली में फिलहाल तापमान में कोई खास कमी नहीं आई है. लेकिन एयर क्वालिटी खराब होती जा रही है. रविवार को दिल्ली में AQI 400 के पार पहुंच गया. यह दूसरी बार है जब दिल्ली में हवा दूषित हुई है. औसतन एक्यूंआई की बात करें तो ये 250 पार यानी ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया है. वहीं, 28 अक्टूबर सोमवार को एक्यूआई 350 के पार पहुंच गया है. §֍:बिहार में हल्की बारिश की संभावना§ֆ:कमजोर चक्रवात के प्रभाव के चलते रविवार को बिहार के कई इलाकों में बारिश देखने मिली. इसी के साथ मौसम में भी बदलाव हुआ. अब रात में ठंड का एहसास होने लगा है. राज्यों में बादलों का आना जाना लगा हुआ है. बिहार के ज्यांदातर हिस्सोंग पटना, भागलपुर, पूर्णिया, बेगूसराय समेत कई जिलों में बारिश में हल्केव और मध्य्म दर्ज की बारिश हुई. §֍:
यूपी के तापमान में गिरावट
§ֆ:उत्तर प्रदेश के तापमान में गिरावट देखने मिल रही ह. कई जिलों में ठंड का दौर शुरु हो गया है. रात के समय लोग ठंड के कपड़ों में भी दिखाई दे रहे हैं. इसी के साथ राज्य के कुछ शहरों में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है. रविवार को आगरा में ताजमहल के आसपास बहुत ज्यादा धुंध की तस्वीेरें सामने आई. राजधानी लखनऊ में भी पॉल्यूमशन देखने को मिल रहा है.§֍:उत्तराखंड में बढ़ी ठंड§ֆ:उत्तराखंड के कई जिलों में ठंड शुरु हो गई है. मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है. पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं बारिश और चोटियों पर बर्फबारी जारी है. हालांकि, कुछ दिनों से मौसम साफ है और चटख धूप खिल रही है.§अक्टूबर खत्म होने जा रहा है और अभी तक कई राज्यों में ठंड आने का कोई संकेत नहीं दिख रहा है. इसको लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि नवंबर के दूसरे हफ्ते से ठंड का असर शुरू होने का अनुमान है. राजधानी दिल्लीन और एनसीआर क्षेत्र में आज भी आसमान साफ रहेगा. वहीं, पूरे हफ्ते ठंड का ज्याजदा असर देखने को नहीं मिलेगा. यहां तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

