֍:कोहरे का कहर§ֆ:पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर शीतलहर और भीषण शीतलहर पिछले दिन चली. वहीं, पश्चिमी राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का असर देखने को मिला. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर घना से लेकर बहुत घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर से कम रह गई और हिमाचल प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी 50 से 199 मीटर के बीच रही. §֍:दिल्ली-हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?§ֆ:मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में भीषण शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. आज दिल्लीम में न्यूसनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अुनमान है. बुधवार और गुरुवार को सामान्यन रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. §देशभर के कई राज्यों में शीतलहर, बारिश, बर्फबारी जारी है. मौसम विभाग ने 15 और 16 जनवरी, 2025 को उत्तर-पश्चिम और आसपास के मध्य भारत में बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान कई राज्योंम में घने कोहरे की स्थिति जारी रहने की संभावना है. वहीं, बुधवार और गुरुवार को एक बार फिर बेमौसम बारिश, हवा-आंधी, वज्रपात और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जारी किया है.

